Search

 
 
 

Dhanbad News :  असम की युवती से छेड़खानी का आरोप, एक हिरासत में

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. असम की एक युवती ने काम दिलाने का झांसा देकर फ्लैट में ले जाकर छेड़खानी और दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. घटना भूईफोड़ मंदिर के समीप स्थित आपणो घर सोसाइटी में रविवार रात की बताई जा रही है.  मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और आगे की जांच में जुट गई .
 

Dhanbad :  जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. असम की एक युवती ने काम दिलाने का झांसा देकर फ्लैट में ले जाकर छेड़खानी और दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

 

घटना भूईफोड़ मंदिर के समीप स्थित आपणो घर सोसाइटी में रविवार रात की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और आगे की जांच में जुट गई.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, असम निवासी युवती अपनी सहेलियों के साथ मुंबई जा रही थी. लेकिन धनबाद रेलवे स्टेशन पर उसकी ट्रेन छूट गई. इसके बाद वह पिछले दो दिनों से स्टेशन के आसपास रह रही थी. इसी दौरान उसकी पहचान स्टेशन के पास एक होटल में काम करने वाले राजू साव से हुई.

 

आरोप है कि राजू साव ने युवती को घरेलू काम दिलाने का भरोसा दिया और अपने एक परिचित के माध्यम से उसे गोविंदपुर स्थित एक फ्लैट में भेज दिया. युवती का कहना है कि फ्लैट में साफ-सफाई का काम करने के दौरान फ्लैट के मालिक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया.

 

Uploaded Image

आरोप है कि विरोध करने पर उसे शराब पिलाने की भी कथित तौर पर कोशिश की गई. युवती किसी तरह फ्लैट से बाहर निकलने में सफल रही और शोर मचाने लगी. उसकी आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग व स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और लोगों ने राजू साव को पकड़ लिया.

 

जबकि उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची गोविंदपुर पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कमरे से शराब की बोतलें बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है. पुलिस ने युवती के आरोपों के आधार पर राजू साव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है.

 

इस संबंध में डीएसपी कुमार विनोद ने बताया कि युवती फिलहाल मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान है, जिसके कारण उसका विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं किया जा सका है. युवती का मोबाइल फोन भी खो गया है, जिससे उसके परिजनों से संपर्क स्थापित करने में कठिनाई हो रही है. उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही