Search

 
 
 

214.79 करोड़ से होगा रांची-टाटा रोड का कायाकल्प, 18 जून को भूमि पूजन

झारखंड की राजधानी रांची को औद्योगिक शहर जमशेदपुर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रांची-महुलिया (टाटा) मार्ग के सुदृढ़ीकरण और पुनर्विकास के लिए 214.79 करोड़ रुपये की ओवरले परियोजना को मंजूरी मिल गई है. 126.497 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन 18 जून को किया जाएगा.
 

Ranchi :  झारखंड की राजधानी रांची को औद्योगिक शहर जमशेदपुर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रांची-महुलिया (टाटा) मार्ग के सुदृढ़ीकरण और पुनर्विकास के लिए 214.79 करोड़ रुपये की ओवरले परियोजना को मंजूरी मिल गई है. 126.497 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन 18 जून को किया जाएगा. 

 

संजय सेठ के प्रयासों से परियोजना को मिली मंजूरी

इस परियोजना को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है. उन्होंने लंबे समय से इस सड़क की जर्जर स्थिति और यात्रियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था. परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है. 

 

राजधानी को औद्योगिक नगरी से जोड़ने वाला प्रमुख कॉरिडोर

रांची-महुलिया (टाटा) मार्ग झारखंड का एक महत्वपूर्ण सड़क कॉरिडोर है, जो राजधानी रांची को औद्योगिक नगरी जमशेदपुर से जोड़ता है. इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों यात्री वाहन, बसें और भारी मालवाहक ट्रक गुजरते हैं. लगातार बढ़ते यातायात दबाव और मॉनसून के दौरान होने वाले नुकसान के कारण सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था. 

 

नई तकनीक से होगी सड़क की मजबूती

परियोजना के तहत सड़क की क्षतिग्रस्त सतह को हटाकर उस पर डेंस बिटुमिनस मैकाडम (DBM) और बिटुमिनस कंक्रीट (BC) की नई परत बिछाई जाएगी. इस तकनीकी उन्नयन से सड़क की गुणवत्ता और मजबूती में उल्लेखनीय सुधार होगा. साथ ही यात्रियों को अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा. 

 

व्यापार, उद्योग और परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी SRSC Infra Private Limited को सौंपी गई है.  सड़क के पुनर्विकास के बाद रांची और जमशेदपुर के बीच यात्रा समय में कमी आएगी और क्षेत्रीय व्यापार, उद्योग व परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही