Dhanbad News: शिक्षा तब तक अधूरी है जब तक उसमें संस्कार और जीवन मूल्यों का समावेश न हो. यह विचार झारखंड के राज्यपाल ने आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) के पेनमैन हॉल में व्यक्त किए. अवसर था वनबंधु परिषद (धनबाद चैप्टर) की महिला समिति द्वारा आयोजित एकल अभियान आचार्य एवं व्यास सम्मान समारोह का जहां राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें:
राज्यपाल ने एकल अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना, परिवारों में जागरूकता फैलाना और सामाजिक चेतना जगाना एक अनुकरणीय पहल है. धनबाद की धरा से शुरू हुई यह सेवा यात्रा देश के कोने-कोने तक ज्ञान और नैतिक मूल्यों का उजाला फैलाती रहेगी. कार्यक्रम में शिक्षा, धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले आचार्यों और व्यासों को सम्मानित किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

