Search

 
 
 

Dhanbad News : NH पर खड़े 75 वाहनों पर कार्रवाई, टास्क फोर्स ने वसूला ₹9 लाख जुर्माना

Dhanbad News: जांच के दौरान टीम ने पाया कि कई भारी और व्यावसायिक वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े किए गए थे.
 
जांच करती टीम.

Dhanbad News : धनबाद डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने मंगलवार को एनएच पर विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 75 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. कुल करीब 9 लाख रुपये का चालान काटा गया.

 

इसे भी पढ़ें


जांच के दौरान टीम ने पाया कि कई भारी और व्यावसायिक वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े किए गए थे. इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी थी. टीम ने ऐसे 75वाहनों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई की. उनसे करीब 9 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया.


टास्क फोर्स ने स्पष्ट किया कि हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान में डीटीओ, मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा की टीम, पुलिस पदाधिकारी और NHAI पेट्रोलिंग टीम शामिल थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही