Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन ने एनएच पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू की है. डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग की टीम ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान एनएच किनारे अवैध रूप से खड़े 35 वाहनों पर कुल करीब 4.5 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया.
इसे भी पढ़ें
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में जांच अभियान चलाया. टीम ने नियमों को ताक पर रखकर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को चिह्नित किया और उनके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की. चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में हाईवे के किनारे अवैध पार्किंग करने पर किसी तरह की रियायत नहीं मिलेगी. अभियान में जिला परिवहन कार्यालय, ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई के प्रतिनिधि शामिल रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

