Search

 
 
 

Dhanbad News : हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, 52 वाहनों से वसूला ₹4 लाख जुर्माना

Dhanbad News: वाहन चालकों व ट्रांसपोर्टरों को हाईवे के किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत दी गई. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एनएच पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
 
जांच करती टीम.

Dhanbad News : धनबाद डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर एनएच पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की टीम ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान एनएच किनारे अनधिकृत रूप से खड़े भारी वाहनों समेत अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. सड़क किनारे पार्क किए गए 52 वाहनों का चालान काटा गया. उनसे कुल चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया.

 

इसे भी पढ़ें


जांच अभियान में परिवहन कार्यालय के मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा टीम, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की रूट पेट्रोलिंग व्हीकल टीम शामिल रही. टीम ने हाईवे के विभिन्न संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की.


वाहन चालकों व ट्रांसपोर्टरों को हाईवे के किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत दी गई. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एनएच पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही