Search

 
 
 

Dhanbad News : दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 16 जगहों पर तैनात रहेंगे अग्निशमन वाहन

Dhanbad News: जिला कंट्रोल रूम 17 अक्टूबर सुबह छह बजे से 22 अक्टूबर सुबह छह बजे तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा. इसका संपूर्ण प्रभार अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे के पास रहेगा.
 
डीसी आदित्य रंजन (फाइल फोटो).

Dhanbad News : दुर्गापूजा शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए धनबाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की है. जिले को सात जोन धनबाद, कतरास, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर व टुंडी में बांटा गया है.

 

इसे भी पढ़ें


प्रशासन के अनुसार, जिला कंट्रोल रूम 17 अक्टूबर सुबह छह बजे से 22 अक्टूबर सुबह छह बजे तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा. इसका संपूर्ण प्रभार अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे के पास रहेगा. जिला कंट्रोल रूम का नंबर 0326-2311807 और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 है. विधि-व्यवस्था की निगरानी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा करेंगे. पुलिस व्यवस्था के वरीय प्रभार में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब रहेंगे.


थाना स्तर पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात

जिले के सभी थानों और ओपी में मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. पुलिस का चलंत दस्ता लगातार गश्त करेगा. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैयार रहेगी. अधिकारी आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था पर नजर रखेंगे.


सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई

दुर्गापूजा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. भ्रामक, आपत्तिजनक या लोकशांति एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के साथ संबंधित अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे.


आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए भूली डी-ब्लॉक, झारखंड मैदान, सरायढेला, झरिया, कतरास, गोविंदपुर, निरसा, सुदामडीह, कुसुंडा, राजगंज, बस्ताकोला, लोदना समेत 16 स्थानों पर अग्निशमन वाहन उपलब्ध रहेंगे. रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान भी चिह्नित स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही