Search

 
 
 

Dhanbad News : आंगनबाड़ी में बच्चों के पोषाहार में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

गोविंदपुर प्रखंड के भितिया-2 आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार में कटौती किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. पूरे मामले की जांच और सेविका व सहायिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
 
हंगामा करते ग्रामीण.

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड से आंगनबाड़ी व्यवस्था में अनियमितता व लापरवाही का मामला सामने आया है. गोविंदपुर प्रखंड के भितिया-2 आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार में कटौती किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. पूरे मामले की जांच और सेविका व सहायिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.


स्थानीय लोगों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सरकार द्वारा निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है. बच्चों को आधा अंडा परोसा जा रहा है. यही नहीं समय पर नाश्ता और दोपहर का भोजन भी नहीं दिया जाता है. ग्रामीणों ने केंद्र की सेविका रुखसाना खातून व सहायिका गुलाबी महतो पर सरकारी राशन के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उनका कहना है कि केंद्र में उपलब्ध राशन का सही तरीके से उपयोग नहीं किया जाता. खानापूर्ति के लिए घर से थोड़ा बहुत सामान लाकर भोजन तैयार कर दिया जाता है.

 

 
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही