Search

 
 
 

Dhanbad News : एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल,  यात्रियों का हंगामा, 1.25 घंटा देरी से रवाना हुई ट्रेन

धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस के रवाना होने से पहले कोच नंबर बी-6 का एसी अचानक काम करना बंद कर दिया. गर्मी से परेशान यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस के रवाना होने से पहले कोच नंबर बी-6 का एसी अचानक काम करना बंद कर दिया. गर्मी से परेशान यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया. रेलवे प्रशासन ने तत्काल तकनीकी टीम को बुलाया और मरम्मत का काम शुरू कराया. खराबी दूर होने के बाद ट्रेन निर्धारित समय से करीब 1 घंटा 25 मिनट की देरी से दोपहर 1 बजे रवाना हुई.

 

Uploaded Image

प्लेटफॉर्म पर खड़े एसी कोच के यात्री.


जानकारी के अनुसार, एल्लेपी एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह अपने निर्धारित समय 11:35 बजे प्रस्थान करने वाली थी. ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर खड़ी थी. तभी बी-6 एसी कोच का एयर कंडीशनर बंद हो गया. कोच के अंदर बैठे यात्रियों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. कई यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की. इसके बाद रेलवे ने सभी यात्रियों को कोच से उतारा और ट्रेन को दूसरे प्लेटफॉर्म पर ले जाकर तकनीकी जांच शुरू की. रेलवे के मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे में एसी की खराबी दूर की. इसके बाद ट्रेन रवाना हुई. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही