Search

 
 
 

Dhanbad  News : महंगाई के बीच छठ की खरीदारी में जुटे लोग, पुराना बाजार में सूप-डाला की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Dhanbad News :छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ होगी. इसे लेकर बाजार में पूजा सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है .पुराना बाजार में सूप और डाले की कई अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं जहां लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं.इस बार बाजार में सूप की कीमत 80 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है.
 
महंगाई के बीच छठ की खरीदारी में जुटे लोग

Dhanbad News : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर धनबाद के पुराना बाजार में रौनक बढ़ गई है. बांस से बने सूप और डाले की सजी दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है.छठ व्रती और उनके परिजन पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. बाजार में हर तरफ छठ महापर्व की चहल-पहल दिखाई देने लगी है.

 

छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ होगी. इसे लेकर बाजार में पूजा सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है .पुराना बाजार में सूप और डाले की कई अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं जहां लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं.इस बार बाजार में सूप की कीमत 80 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है.

 

इस बार छठ पूजा की खरीदारी पर महंगाई का असर भी दिख रहा है. दुकानदारों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में सूप और डाले की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कुछ सामान 20 से 30 रुपये तक महंगे हुए हैं. बावजूद इसके लोगों की आस्था और उत्साह पर महंगाई का असर नहीं दिख रहा है.

 

घर की पूजा से लेकर घाट तक की तैयारियों में लोग जुटे हैं. बाजारों में बढ़ती भीड़ बता रही है कि छठ को लेकर उत्साह अब चरम पर पहुंचने लगा है.बांस के सूप, डाले और पारंपरिक पूजा सामग्री से सजे बाजारों में छठी मैया के स्वागत की तैयारियां साफ नजर आ रही हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही