Search

 
 
 

Dhanbad News : IIT-ISM धनबाद में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 31 मई तक करें अप्लाई

आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में सत्र 2026-28 के लिए एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस दो वर्षीय कोर्स के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह कोर्स खासतौर पर नौकरीपेशा व वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
 
कोर्स के बारे में जानकारी देते अधिकारी.

Dhanbad : देश का प्रतिष्ठित तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षण संस्थान आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में सत्र 2026-28 के लिए एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस दो वर्षीय कोर्स के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह कोर्स खासतौर पर नौकरीपेशा व वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. ताकि वे अपनी नौकरी जारी रखते हुए उच्च प्रबंधन शिक्षा प्राप्त कर सकें.


इस कोर्स में ऑनलाइन क्लास, इंडस्ट्री आधारित पाठ्यक्रम और आधुनिक प्रबंधन विषयों को शामिल किया गया है. कोर्स की कोऑर्डिनेटर डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन लिखित प्रवेश परीक्षा 14 जून को होगी. ऑनलाइन इंटरव्यू 16 व 17 जून को होगा और चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट 3 जुलाई को जारी किया जाएगा. 6 जुलाई से 13 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

 


उन्होंने बताया कि एग्जीक्यूटिव MBA कार्यक्रम चार सेमेस्टर में संचालित होगा. कक्षाएं बुधवार से रविवार तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी आसानी से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें. वहीं मिड सेमेस्टर व एंड सेमेस्टर परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित होंगी. परीक्षाओं के लिए धनबाद के अलावा कोलकाता व दिल्ली एक्सटेंशन सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.


नामांकन के लिए अभ्यर्थियों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 45 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव होना जरूरी है. कोर्स की कुल फीस 6 लाख रुपये है और इसमें कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही