Search

 
 
 

Dhanbad News: मुगमा-कालूबथान के बीच होगा ऑटो सिग्नलिंग का कार्य, 15-16 सितंबर को 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Dhanbad News: 15 और 16 सितंबर को ट्रेन संख्या 13503 वर्द्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन आसनसोल स्टेशन पर किया जाएगा. वहीं ट्रेन संख्या 13504 हटिया–वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ भी आसनसोल स्टेशन से किया जाएगा.
 

Dhanbad News: पूर्व रेलवे के सीतारामपुर–प्रधानखांटा रेलखंड के मुगमा-कालूबथान स्टेशनों के बीच ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा. इसके मद्देनजर 15 और 16 सितंबर को इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के कैंसल, आंशिक समापन और पुनर्निर्धारण की जानकारी साझा की है.

ये चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

13545 - आसनसोल–गया मेमू एक्सप्रेस -15 एवं 16 सितंबर
13546 - गया–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस -15 एवं 16 सितंबर
63555 - आसनसोल–बरकाकाना मेमू- 15 एवं 16 सितंबर
63556 - बरकाकाना–आसनसोल मेमू - 15 एवं 16 सितंबर

 

इसे भी पढ़ें:

 

वर्द्धमान-हटिया मेमू का परिचालन होगा प्रभावित

15 और 16 सितंबर को ट्रेन संख्या 13503 वर्द्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन आसनसोल स्टेशन पर किया जाएगा. वहीं ट्रेन संख्या 13504 हटिया–वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ भी आसनसोल स्टेशन से किया जाएगा.

 

दो ट्रेनों के समय में भी बदलाव

15 सितंबर को ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस को 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा. इसी तरह ट्रेन संख्या 13332 पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तिथियों में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही