Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : बीसीसीएल कर्मी की पत्थर से कूचकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव

धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के सोरीटांड़ में कौशल पुरम के समीप गुरुवार को झाड़ियों से बरामद पत्थर से कुचले गए शव की पहचान पुलिस ने कर ली है. मृतक की पहचान जयराम मांझी के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधिकारी.

Dhanbad : धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के सोरीटांड़ में कौशल पुरम के समीप गुरुवार को झाड़ियों से बरामद पत्थर से कुचले गए शव की पहचान पुलिस ने कर ली है. मृतक की पहचान जयराम मांझी के रूप में हुई है. वह बीसीसीएल की तेतुलमारी कोलियरी में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे.

 


पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से बरामद कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान हुई. शव मिलने की सूचना के बाद शुक्रवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब व बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. मृतक की पत्नी लुखी देवी ने बताया कि जयराम मांझी गुरुवार को रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे. देर रात पुलिस से उन्हें घटना की सूचना मिली. 


पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है. झामुमो नेता रतिलाल टुडू ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही