Search

 
 
 

Dhanbad News : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई.सिटी सेंटर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
 
कोयले की राजधानी की खबरें
  • राज सिन्हा ने कहा राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं डॉ. मुखर्जी

Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई.सिटी सेंटर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

 

कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर डॉ. मुखर्जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.

 

Uploaded Image

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा और उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. 

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य कर रही है.राज सिन्हा ने सिंदरी उर्वरक कारखाने की स्थापना में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व का लाभ आज भी देश को मिल रहा है.कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार, आदर्श और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही