Dhanbad News : धनबाद जिले के निरसा स्थित MPL कंपनी के बाहर विधायक अरूप चटर्जी पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं. इसके विरोध में भाजपा नेता अशोक मंडल ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ NH-19 को जाम कर दिया. भाजपा का झंडा लेकर सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों के कारण एनएच-19 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
इसे भी पढ़ें
अशोक मंडल ने कहा कि विधायक अरूप चटर्जी अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से MPL कंपनी के बाहर धरना दे रहे हैं. धरने के कारण कंपनी से जुड़े हाइवा का परिचालन प्रभावित हुआ है. निरसा क्षेत्र में प्रतिदिन 300 से 400 हाइवा चलते हैं. पिछले तीन दिनों से इनके परिचालन पर असर पड़ा है.
अशोक मंडल ने आरोप लगाया कि झूठी मांगों और अफवाहों के जरिए बड़ी कंपनियों पर दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने दुर्गापूजा के समय कंपनियों को परेशान करने और वसूली के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया.
इधर, एनएच-19 जाम होने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने भाजपा नेता और उनके समर्थकों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया. वहीं विधायक अरूप चटर्जी के धरने और भाजपा नेता अशोक मंडल के आरोपों पर अलग-अलग बातें सामने आई हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

