Dhanbad News : पत्रकार अभिषेक भारती के साथ कथित मारपीट और पुलिसिया कार्रवाई का मामला तूल पकड़ने लगा है. इस मुद्दे को लेकर धनबाद में भाजपा युवा मोर्चा ने शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. भाजयुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/security-tightened-in-ranchi-for-jharkhand-foundation-day-2000-personnel-deployed-cm-unveil-projects-worth-9097-crore
भाजपा के जिला महामंत्री मानस प्रसून ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना और हाजत में बंद कर मारपीट करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बावजूद सरकार की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. उल्टे मामले को उजागर करने वाले पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. उन्होंने पत्रकार को हाजत में बंद कर मारपीट करने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
