Search

 
 
 

इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं पहुंचे डीएमके, पवार, आप और बीजेडी के नेता

Lagatar Desk: परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर रणनीति बनाने के लिए शनिवार को सोनिया गांधी के आवास पर हुई विपक्षी दलों की अहम बैठक में दरार साफ नजर आई. इस बैठक में डीएमके, शरद पवार की एनसीपी, आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेडी जैसे प्रमुख दलों के नेता शामिल नहीं हुए. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत 11 पार्टियों के नेता बैठक में मौजूद रहे और भाजपा की रणनीति को घेरने पर मंथन कर रहे हैं.
 
विपक्षी दलों की बैठक

Lagatar Desk : परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों की आज हुई बैठक में तमिलनाडु की डीएमके, महाराष्ट्र की शरद पवार की पार्टी, आम आदमी पार्टी और ओडिशा की बीजेडी के नेता नहीं पहुंचे. यह बैठक शनिवार को सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित की गई थी.

 

हालांकि बैठक में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल, राजद के मनोज कुमार झा व अभय कुमार सिंह, सीपीआई के पी संतोष कुमार, आईयूएमएल के ईटी मोहम्मद बशीर, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, सपा के रामजीलाल सुमन, शिवसेना (यूबीटी) समेत 11 पार्टियों के नेता मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें

 

बैठक से पहले ही एनसीपी (शरद पवार गुट) ने एनडीए द्वारा लाये गये परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को समर्थन करने की घोषणा की. इसके अलावा डीएमके ने भी इस शर्त पर समर्थन देने की घोषणा की है कि राज्य के संसद में हिस्सा 7.21 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए.

 

प्रावधान

विवरण

लोकसभा सीटें

हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सीटों में एक समान 50% वृद्धि होगी. अधिकतम सीमा 550 से बढ़ाकर 850 (राज्यों से 815 + केंद्र शासित प्रदेशों  से 35). 

विधानसभा सीटें

हर राज्य विधानसभा की सीटों में भी 50% वृद्धि. अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर 650 किया जायेगा. 

राज्यों का अनुपात

राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात (1971 जनगणना आधारित) 2051 तक फ्रीज रहेगा. कोई राज्य अपना हिस्सा नहीं खोएगा.⁠

सीमाएं 

सीटों की सीमाएं “संशोधन लागू होने की तारीख पर उपलब्ध नवीनतम प्रकाशित जनगणना” (2011 जनगणना) के आधार पर तय होंगी.

महिला आरक्षण

33% आरक्षण (SC/ST महिलाओं सहित) परिसीमन के बाद लागू होगा. लक्ष्य 2029 चुनावों से पहले लागू करना है.

फ्रीज अवधि

संशोधित सीट आवंटन और सीमाएं 2051 तक वैध रहेंगी.

 

सोनिया गांधी के आवास पर अभी बैठक चल ही रही है. बैठक में इस बात पर चर्चा की जा रही है कि संसद में भाजपा की व्यूह को कैसे ध्वस्त किया जाये. हालांकि जिस तरह विपक्षी पार्टियों की तरफ से समर्थन की घोषणा हुई है या कुछ पार्टियां मौन हैं, उससे यह कहा जाने लगा है कि इस बार भाजपा दोनों बिल को पास कराने में सफल हो जायेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही