Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद में कोयले के साथ हाइवा में लोड होकर रेलवे साइडिंग पहुंचा युवक का शव, मचा हड़कंप

Dhanbad News: मृत युवक की पहचान भीमकनाली निवासी सुनील रवानी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
 
घटना के बाद रेलवे साइडिंग में जुटी भीड़.
  • बीसीसीएल ब्लॉक-2 बेनीडीह मेन रेलवे साइडिंग की घटना

Dhanbad News : धनबाद के बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र की बेनीडीह मेन रेलवे साइडिंग में शुक्रवार को एक अजीब वाकया देखने को मिला. साइडिंग पहुंचे कोयला लोड हाइवा से अनलोडिंग के दौरान कोयले के ढेर के साथ एक युवक का शव नीचे गिरा. यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

 

इसे भी पढ़ें


मृत युवक की पहचान भीमकनाली निवासी सुनील रवानी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी साइडिंग पहुंचे. शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुनील रवानी शुक्रवार अहले सुबह बाइक से बीसीसीएल ब्लॉक-2 के नदखुरकी कोलडंप में कोयला लेने पहुंचा था. इसी दौरान कोयला लोड करने में लगे डोजर की चपेट में वह आ गया. बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण डोजर ऑपरेटर युवक को देख नहीं पाया. हादसे के बाद युवक का शव कोयले के साथ हाइवा में लोड हो गया.


हाइवा कोयला लेकर बेनीडीह मेन रेलवे साइडिंग पहुंचा. वहां अनलोडिंग के दौरान कोयले के साथ युवक का शव भी नीचे गिर गया. सुबह शव देखकर मजदूरों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.


पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक डोजर की चपेट में कैसे आया और कोयले के साथ उसका शव हाइवा में लोड होने की जानकारी किसी को क्यों नहीं हुई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही