Search

 
 
 

Dhanbad News : जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दी परियोजना से चिटाही जाने वाले मार्ग के समीप जंगल में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई .
 

Dhanbad :  जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दी परियोजना से चिटाही जाने वाले मार्ग के समीप जंगल में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई .

 

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था.आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी पत्थर से चेहरे को कुचला गया है.

 

घटना को लेकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका गया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को क्षतिग्रस्त किया गया.हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है.

 

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच में जुटी हुई है.फिलहाल पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही