Search

 
 
 

Garhwa News:  दो दिन से लापता छात्रा का शव तालाब से बरामद, हत्या की आशंका

जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखबाना गांव में शनिवार सुबह एक 13 वर्षीय छात्रा का शव तालाब से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के गले में दुपट्टा लिपटा होने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 

Garhwa: जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखबाना गांव में शनिवार सुबह एक 13 वर्षीय छात्रा का शव तालाब से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के गले में दुपट्टा लिपटा होने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

मृत छात्रा की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. उसके पिता बजरंगी साह गढ़वा शहर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और वर्तमान में सुखबाना गांव में किराये के मकान में रह रहे हैं. खुशबू शहर के शालीग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय में पढ़ाई करती थी.

 

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को विद्यालय से लौटने के बाद खुशबू घर पहुंची थी. उसने अपना स्कूल बैग घर में रखा, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

 

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव तैरता देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान खुशबू के रूप में की. शव को पानी से बाहर निकालने पर उसके गले में दुपट्टा लिपटा मिला, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.इस घटना के बाद मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही