Search

 
 
 

Dhanbad News : ईस्ट बसुरिया में 30 फीट ऊंची दीवार गिरने से बोरवेल मजदूर की मौत

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसे हुआ है. यहां एक पुरानी और करीब 30 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई.
 

Dhanbad :  ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसे हुआ है. यहां एक पुरानी और करीब 30 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई.

 

मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के जोबा गांव निवासी लक्ष्मण हांसदा (38 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. 

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को लेकर बोरिंग का कार्य चल रहा था. इसी दौरान बोरवेल गाड़ी में कार्यरत मजदूर लक्ष्मण हांसदा पास में शौच के लिए गया था. 

 

तभी 30 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और उसके मलबे में लक्ष्मण हांसदा दब गया. तेज आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे मजदूर और स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े.

 

लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर मजदूर को बाहर निकाला. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और साथी मजदूरों में मातम छा गया. 

 

सूचना मिलने पर ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया है.

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिस स्थान पर बोरिंग का काम चल रहा था, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं.

 

घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण और बोरिंग कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही