Search

 
 
 

Dhanbad News : BSS कॉलेज कर्मियों को दुर्गापूजा पर भी वेतन नहीं, बेमियादी हड़ताल पर गए

Dhanbad News: कर्मचारियों का कहना है कि पिछले छह महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है. अक्टूबर को जोड़ दें, तो बकाया अवधि सात महीने हो जाती है. लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है.
 
कॉलेज कर्मियों की हड़ताल शुरू.

Dhanbad News : धनबाद के बीएसएस महिला कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. दुर्गा पूजा पर भी वेतन नहीं मिलने से उनके घरों में मायूसी छाई है. गहराते आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है. कॉलेज के शिक्षकों ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया है.

 

इसे भी पढ़ें


कर्मचारियों का कहना है कि पिछले छह महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है. अक्टूबर को जोड़ दें, तो बकाया अवधि सात महीने हो जाती है. लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है. घर का खर्च चलाने से लेकर बच्चों की जरूरतें पूरी करने तक में परेशानी आ रही है. दुर्गापूजा पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.


कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. ऐसे में मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है. इस बीच कर्मचारियों की हड़ताल को कॉलेज के शिक्षकों ने नैतिक समर्थन दिया है. शिक्षकों का कहना है कि कॉलेज में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलना गंभीर समस्या है. इस संबंध में प्रबंधन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही