Search

 
 
 

Dhanbad News : झरिया में सांड का आतंक, हमले में घायल व्यवसायी की अस्पताल में मौत

Dhanbad News : झरिया सब्जी पट्टी में सांड के हमले में घायल नमकीन व्यवसायी दशरथ प्रसाद गुप्ता (60 वर्ष) इलाज के दौरान में मौत हो गई. उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान करीब 20 दिन बाद उन्होंने अंतिम सांस ली.
 
सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात.

Dhanbad News : झरिया सब्जी पट्टी में सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल नमकीन व्यवसायी दशरथ प्रसाद गुप्ता (60 वर्ष) इलाज के दौरान में मौत हो गई. सांड ने 6 अगस्त की शाम उन पर हमला किया था. उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान करीब 20 दिन बाद उन्होंने अंतिम सांस ली.

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/hotelier-nikhar-sablok-shot-dead 


बताया गया कि 6 अगस्त की शाम दशरथ प्रसाद गुप्ता रोजमर्रा की खरीदारी के लिए सब्जी पट्टी बाजार गए थे. इसी दौरान एक आवारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया था.


हादसे की सीसीटीवी फुटेज व घटना की डरावनी तस्वीरें अब सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि हमले में दशरथ गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लगी थी और उनकी पसलियों की हड्डियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं. मौत की खबर के बाद इलाके में शोक का माहौल है. आक्रोशित लोगों व व्यापारियों ने नगर निगम से तत्काल आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस भेजने की मांग की है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही