Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा से पहले गोविंदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है. प्रशासन की टीम ने बुधवार को एनएच-19 के किनारे सड़क किनारे से अवैध निर्माणों व दुकानों को बुलडोजर चलाकर हटाया. कार्रवाई के दौरान एसडीओ लोकेश बारंगे, गोविंदपुर पुलिस और एनएच के अधिकारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें
फ्लाईओवर निर्माण व दुर्गा पूजा के दौरान बाजारों और पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह अभियान चलाया. एसडीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान गोविंदपुर बाजार और आसपास के पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है. इसी को देखते हुए एनएच-19 के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया. यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.
उन्होंने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से अपील की कि वे दोबारा सड़क की जमीन पर अतिक्रमण न करें. अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

