Search

 
 
 

Dhanbad News : रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया.
 
बोकारो जिले की खबरें

Dhanbad : रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया. आईडब्ल्यू (वर्क्स) विभाग के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में बनी सभी अवैध दुकानों को ध्वस्त कर रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

 

इस अभियान का नेतृत्व आईडब्ल्यू विभाग के अधिकारी राजेश पासवान, ओमेश कुमार यादव और प्रवीण देव ने किया.कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही. अधिकारियों की निगरानी में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

 

Uploaded Image

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और रेलवे भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई.अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र को खाली कराकर अवैध निर्माणों को हटाया गया.रेलवे प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी रेलवे भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही