Search

 
 
 

Dhanbad News:गोल्फ ग्राउंड रोड पर चेन स्नैचिंग, तीन लाख की सोने की चेन लेकर चोर फरार

Dhanbad : शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं
 

Dhanbad : शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मामला बुधवार सुबह की है. जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन झपटकर फरार हो गए . पीड़ित की पहचान गामा यादव के रूप में हुई है. वह हीरापुर का निवासी है. छीनी गई सोने की चेन की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

 


जानकारी के अनुसार, गामा यादव बुधवार की सुबह गोल्फ ग्राउंड रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए. 

 

गामा यादव के अनुसार, छीनी गई सोने की चेन की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है. घटना के बाद गामा ने धनबाद थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गोल्फ ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गई. जांच के दौरान चेन स्नैचिंग की पूरी घटना कैमरे में कैद मिली.

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी गोल्फ ग्राउंड रोड और आसपास के इलाकों में महिलाओं समेत कई लोगों के साथ चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं. लगातार हो रही ऐसी वारदातों से लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्राउंड रोड पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. साथ ही पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.

 

https://lagatar.in/jamshedpur-shooting-dispute-during-liquor-party-friend-opens-fire-victim-dies-during-treatment

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही