Ranchi: सरकार ने रिटायर्ड महिला प्रसार पदाधिकारियों को ACP/MACP का लाभ देने का फैसला किया है. इसके लिए सभी जिलों के उप विकास आयुक्तों से आवश्यक दस्तावेज की मांग की गयी है.
ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव की ओर से सभी उप विकास आयुक्तों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि रिटायर्ड महिला प्रसार पदाधिकारियों को ACP/MACP का लाभ देने के लिए मूल सर्विस बुक और अनुशंसा की मांग की गयी थी.
लेकिन जिला स्तर से अब तक सभी दस्तावेज मुख्यालय को नहीं भेजे गये हैं. इससे ACP/MACP की स्वीकृति पर विचार करने में कठिनाई हो रही है. इसलिए जितना जल्द हो, अनुशंसा और सर्विस बुक विभाग को उलब्ध कराया जाये, ताकि ACP/MACP की स्वीकृति पर वाचार किया जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment