Ranchi: सरकार ने वाह्य स्रोत से कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी Rider Security Services की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी. वाह्य स्रोत से कार्यरत कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ भविष्य निधि (PF) जमा नहीं करने की शिकायत की थी. इसके आधार पर सरकार ने एक सप्ताह के अंदर कर्मचारियों के भविष्य निधि का ब्योरा मांगा है. साथ ही ब्योरा नहीं देने की स्थिति में एजेंसी की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है.
Rider Security Services द्वारा ग्रामी विकास विभाग और उसके क्षेत्रीय कार्यालयों में वाह्य स्रोत पर कर्मचारी उपलब्ध कराया जाता है. कंपनी द्वारा ग्रामीण विकास विभाग और उसके क्षेत्रीय कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर,एमटीएस आदि की सेवाएं उपलब्ध करायी गयी है. एजेंसी के माध्यम से इन पदों पर 1000 से अधिक कर्मचारी वाह्य स्रोत पर कार्यरत हैं.
इन कर्मचारियों ने सरकार से इस बात की शिकायत की थी कि Outsourcing Agency द्वारा पिछले चार-पांच साल से कर्मचारियों के भविष्य निधि में पैसा नहीं जमा कराया गया है. कर्मचारियों द्वारा की गयी शिकायती पत्र में कंपनी के खिलाफ अन्य प्रकार की भी शिकायतें की गयी थी.
कर्मचारियों द्वारा की गयी शिकायत के बाद सरकार ने इस Outsourcing Agency से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी. कंपनी की ओर से अप्रैल 2026 में सरकार को कुछ सूचनाएं उपलब्ध करायी गयीं. लेकिन कंपनी ने सरकार को EPFO में कर्चारियो का पैसा जमा कराने से संबंधित सूचना नहीं दी. इस बात के मद्देनजर इस Outsourcing Agency के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर कर्मचारियों के भविध्य निधि में जमा करायी गयी राशि के ब्योरे की जानकारी मांगी गयी है.
सरकार के संयुक्त सचिव द्वारा कंपनी के प्रबंध निदेशक को भेजे गये पत्र विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है. साथ ही निर्धारित समय सीमा में इससे संबंधित ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने पर उसकी सेवा बंद करने की चेतावनी दी गयी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment