Search

 
 
 

Hazaribagh News : सांसद मनीष जायसवाल से मिले भाजपा जिला संगठन प्रभारी, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

भाजपा के जिला संगठन प्रभारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किसुन कुमार दास अपने हजारीबाग प्रवास  में बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल के विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित आवास पहुंचे
 

Hazaribagh: भाजपा के जिला संगठन प्रभारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किसुन कुमार दास अपने हजारीबाग प्रवास  में बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल के विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित आवास पहुंचे. मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.

 

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जिले में आगामी पार्टी कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला महामंत्री जयनारायण मेहता, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी और सांसद सेवा कार्यालय प्रभारी विजय वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही