Search

 
 
 

Entertainment News : लॉक अप  2 का धमाकेदार आगाज, सच या सजा के खेल में खुलेंगे राज

लॉक अप अपने अपने नए सीजन के साथ  वापसी करने जा रहा हॉ.  लॉक अप 2 का होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख करने जा रहे है.
 

Lagatar desk : लॉक अप अपने अपने नए सीजन के साथ  वापसी करने जा रहा हॉ.  लॉक अप 2 का होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख करने जा रहे है.इस शो का दूसरा सीजन 27 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू होने के लिए तैयार है. नए सीजन को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे. 

 

 

अब इसी बीच शो का प्रोमो रिलीज हो चुकी है,जिसमे 14 सेलिब्रिटीज शामिल होगे. शो के प्रोमो के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स सर्वाइवल के लिए मुकाबला करेंगे और अपने सबसे गहरे राज भी खोलेंगे.सूत्रों के मुताबिक, शो के लिए गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का नाम कन्फर्म हो गया है. शिल्पा शिंदे हाल ही में तब विवादों में घिर गई थीं, जब उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर गलत तरीके से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने की बात कबूली थी.

 

 

'लॉक अप' सीजन 2 का प्रोमो


'लॉक अप' सीजन 2 का प्रोमो काफी रोमांचक है.इस बार शो की मेजबानी कंगना रनौत की जगह फराह खान और रितेश देशमुख कर रहे हैं, जो शो के 'जेलर' बने है.प्रोमो में इन दोनों को सख्त अंदाज में दिखाया गया है जो 14 सेलिब्रिटी कैदियों के गहरे राज उगलवाएंगे.

 

इन कंटेस्टेंट्स के नाम पर ठप्पा


'लॉक अप' सीजन 2 में जिन दूसरे कंटेस्टेंट्स के नाम पर ठप्पा  लगा है, उनमें 'स्प्लिट्सविला' के कंटेस्टेंट्स योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी, और बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट्स प्रियंका शर्मा, विकास गुप्ता, रश्मि देसाई, पुनीत सुपरस्टार, अर्चना गौतम, उर्वशी ढोलकिया, प्रणीत मोरे, आसिम रियाज, कुशा कपिला और हर्षद चोपड़ा शामिल हैं.

 

इस बार 'लॉक अप' का थीम 'सच या सजा'

इस बार पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 की थीम 'सच या सजा' रखी गई है. जारी किए गए प्रोमो में फराह खान और रितेश देशमुख जेल के अंदर कैदी के रूप में दिखाई दिए हैं. थीम के अनुसार, इस बार कंटेस्टेंट्स को अपने गहरे राज और सच को स्वीकार करना होगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही