Search

 
 
 

Dhanbad News : सूर्य धाम घाट की दूषित पानी से छठव्रती चिंतित, BCCL की ओबी डंपिंग पर उठे सवाल

Dhanbad News : जिस पवित्र नदी में स्नान कर व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी कर रहे हैं उसी नदी के पानी की सतह पर काले रंग की तेल जैसी परत तैरती दिखाई दे रही है.दामोदर नदी के पानी में बड़े पैमाने पर काले रंग का पदार्थ तैरने से घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने में परेशानी हो रही है.
 
सूर्य धाम घाट का दूषित पानी

Dhanbad News : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. तालाबों और घाटों की सफाई की जा रही है. छठ घाटों को व्रतियों के लिए सुविधाजनक बनाने में समितियां और स्थानीय लोग जुटे हैं. लेकिन इसी बीच सुदामडीह के चासनाला स्थित श्री सूर्य धाम मंदिर के पास दामोदर नदी घाट की बदहाल स्थिति ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है.

 

 

जिस पवित्र नदी में स्नान कर व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी कर रहे हैं उसी नदी के पानी की सतह पर काले रंग की तेल जैसी परत तैरती दिखाई दे रही है.दामोदर नदी के पानी में बड़े पैमाने पर काले रंग का पदार्थ तैरने से घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने में परेशानी हो रही है. 

 

नदी की स्थिति देखकर स्थानीय लोगों और छठव्रतियों में नाराजगी है.श्रद्धालुओं का कहना है कि छठ जैसे पवित्र पर्व में नदी के स्वच्छ जल का विशेष महत्व है लेकिन पानी की मौजूदा स्थिति देखकर उसमें स्नान करना भी मुश्किल हो गया है. लोगों ने नदी के पानी की गुणवत्ता और प्रदूषण को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.

 

ओबी डंपिंग से प्रदूषण फैलने की आशंका

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बीसीसीएल के ईजे एरिया अंतर्गत भौरा में बड़े पैमाने पर ओवरबर्डन (ओबी) की डंपिंग की जा रही है जिसके कारण दामोदर नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है.स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कराने, पानी के नमूने की जांच करने और प्रदूषण के स्रोत का पता लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि छठ महापर्व से पहले नदी और घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करना जरूरी है ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी और आशंका के आस्था के महापर्व का अनुष्ठान कर सकें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही