Search

 
 
 

Dhanbad News : ट्रेन से गिरकर बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad News: ग्रामीण रंजीत कुंभकार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे बच्चा गिरा हुआ था. पता चला कि वह बांकुड़ा से धनबाद आने वाली ट्रेन से गिर गया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ को दी.
 
बच्चे की जांच करते डॉक्टर.

Dhanbad News : बांकुड़ा से धनबाद आ रही ट्रेन से गिरकर एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.रेलवे ट्रैक के पास बच्चे को पड़ा देख ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की और आरपीएफ को सूचना दी. आरपीएफ के पहुंचने में देरी होने पर ग्रामीण उसे आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. खबर लिखे जाने तक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी थी.

 

इसे भी पढ़ें


घटना सुरंगा-पहाड़ीगोड़ा के पास रेलवे पोल संख्या 10, P7/P6 के समीप की है. स्थानीय निवासी रंजीत कुंभकार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे बच्चा गिरा हुआ था. पता चला कि वह बांकुड़ा से धनबाद आने वाली ट्रेन से गिर गया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ को दी और बच्चे को एसएनएमएमसीएच पहुंचाया. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह सुन ग्रामीणों में मायूसी छा गई.


स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा आसपास के इलाके का रहने वाला नहीं लग रहा था. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. आरपीएफ और पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं. पुलिस बच्चे की पहचान कराने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही