Dhanbad News : जिले में अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ सीआईएसएफ (CISF) की कार्रवाई तेज हो गई है. कोलियरी क्षेत्रों से लेकर शहर तक अवैध तरीके से कोयला ढुलाई करने वालों पर सीआईएसएफ की नजर है. इसी क्रम में शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक के समीप बाइक से अवैध रूप से कोयला ढोकर ले जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
सीआईएसएफ की टीम ने कोयला लदे दो बाइको को जब्त किया.दोनों बाइकों पर 20 से अधिक बोरी कोयला लदा हुआ था. सीआईएसएफ ने मोटरसाइकिल सहित कोयला जब्त कर लिया और अपने साथ ले गई.वहीं मौके से तस्कर फरार हो गए.
सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से अवैध कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है. सीआईएसएफ ने बताया कि दो बाइक से अवैध रूप से कोयला ले जाया जा रहा था. बाइक सवारों को रोककर जांच की गई . जांच के दौरान बाइक सवार मौके से फरार हो गए. जिसके बाद करीब 20 बोरी कोयला और बाइक को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

