Search

 
 
 

Dhanbad News : संगठन की मजबूती पर कांग्रेस का मंथन, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्षों संग प्रभारी ने की बैठक

बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला ग्रामीण प्रभारी राकेश किरण महतो की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण स्तरीय बैठक आयोजित की गई.
 

Dhanbad : बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला ग्रामीण प्रभारी राकेश किरण महतो की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण स्तरीय बैठक आयोजित की गई. 

 

Uploaded Image

 

बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए. इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया.

 

बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण प्रभारी राकेश किरण महतो ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. 

 

इसी  दौरान उन्हें धनबाद ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है.उन्होंने कहा कि धनबाद दौरे के दौरान जिला अध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया ताकि संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में कार्यकर्ताओं को आ रही समस्याओं को समझा जा सके.

 

राकेश किरण महतो ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रखंड, विधानसभा और पंचायत स्तर तक दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा. साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही