Search

 
 
 

Dhanbad News : SIR के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, चुनाव आयुक्त, PM व गृहमंत्री का फूंका पुतला

Dhanbad News :जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुराना कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा शुरू की जो पुराना डीसी कार्यालय होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की मांग की.
 
कांग्रेस का आक्रोश मार्च

Dhanbad News : निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला.

 

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुराना कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा शुरू की जो पुराना डीसी कार्यालय होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की मांग की.

 

रणधीर वर्मा चौक पर फूंका पुतला

आक्रोश मार्च के बाद रणधीर वर्मा चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया के निष्पक्ष संचालन में निर्वाचन आयोग पूरी तरह विफल साबित हो रहा है.

 

लोकतंत्र और जनमत की रक्षा की लड़ाई - संतोष सिंह

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और वरिष्ठ कांग्रेश नेता कालीचरण यादव ने कहा कि यह देशव्यापी विरोध मार्च लोकतंत्र और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए है .उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की मौजूदा कार्यप्रणाली से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को सीधा राजनीतिक लाभ पहुंच रहा है जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गहरा संकट खड़ा हो गया है.

 

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा प्रभावित हुई है. हालिया घटनाक्रमों और चुनाव आयुक्तों के बीच सामने आई आपत्तियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा जवाबदेही तय कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

 

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की पारदर्शिता, आयोग की जवाबदेही और हर पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आयोग को उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब देना होगा.

 

इस आक्रोश मार्च में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रखंड व नगर अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा-संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही