Search

 
 
 

Dhanbad News : राम मंदिर चंदा चोरी व MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Dhanbad News : राम मंदिर चंदा चोरी मामले की पारदर्शी जांच की मांग व MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच को सार्वजनिक करने की मांग की.
 
धरना पर बैठे कांग्रेसी.

Dhanbad News : राम मंदिर चंदा चोरी मामले की पारदर्शी जांच की मांग व MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों के हाथों में अपनी मांगों व केंद्र सरकार के विरोध में लिखी तख्तियां थीं.

इसे भी पढ़ें


कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच को सार्वजनिक करने की मांग की. कहा कि चंदे से जुड़े मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए. उन्होंने SIT की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की. कहा कि जनता को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि जांच में क्या तथ्य सामने आए और कितनी राशि की गड़बड़ी हुई है.


कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. आरोप लगाया कि केंद्र सरकार MMDR बिल के जरिए झारखंड के हितों को प्रभावित करना चाहती है. इस बिल के कारण मंईयां सम्मान योजना समेत राज्य की कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ सकता है.


कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. राजेश किरण ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया. कहा कि देश की जनता रोजगार और विकास की मांग कर रही है, जबकि केंद्र सरकार MMDR बिल लेकर आ रही है. झारखंड की जनता इस बिल को स्वीकार नहीं करेगी. डॉ. राजेश किरण ने धनबाद सांसद पर भी निशाना साधा. कहा कि संसद में MMDR बिल के मुद्दे पर धनबाद सांसद की चुप्पी को जनता देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही