Search

 
 
 

Dhanbad News : सीओ के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, तबादले की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने सीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे पदाधिकारी का जिले में बने रहना जनता के हित में नहीं है. कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है, लेकिन प्रशासन कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है.
 
रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी.

Dhanbad : धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार के खिलाफ जिला कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है. सीओ के अविलंब तबादले की मांग को लेकर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह कर रहे थे.


जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने सीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे पदाधिकारी का जिले में बने रहना जनता के हित में नहीं है. कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है, लेकिन प्रशासन कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है.

 


जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने आज जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया था लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सीओ का तबादला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा.

 

ज्ञात हो कि पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर सीओ कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया था. इस पर सीओ ने कार्यकर्ताओं पर बिना अनुमति धरना देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करा दिया. इससे कांग्रेस नेताओं में सीओ के प्रति नाराजगी है. कांग्रेस नेताओं ने भी धनबाद थाना में सीओ रामप्रवेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही