Search

 
 
 

Dhanbad News : बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बारिश के साथ पड़े ओले, गर्मी से मिली राहत

धनबाद व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई.बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत महसूस हुई.
 
बारिश के दौरान सड़क पर पड़े ओले.

Dhanbad : धनबाद व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. अचानक आई आंधी-बारिश में राहगीरों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी.

 


बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत महसूस हुई. पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था. हालांकि तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली तार पर गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. मौसम बदलने के बाद धनबाद का वातावरण पूरी तरह ठंडा और खुशनुमा हो गया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही