Search

 
 
 

NEET PAPER LEAK : धनबाद में AAP का हल्ला बोल, रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना

नीट यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर झारखंड समेत पूरे देश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है. विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. इसी क्रम में धनबाद में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया.
 

Dhanbad : नीट यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर झारखंड समेत पूरे देश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है. विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. इसी क्रम में धनबाद में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया.

 

आम आदमी पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही रणधीर वर्मा चौक पर जुटे. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

 

धरना के दौरान AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि लाखों छात्र वर्षों तक कठिन मेहनत कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं. लेकिन बार-बार होने वाली अनियमितताओं से उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है.

 

सरकार परीक्षा माफियाओं पर लगाम लगाने में विफल

पार्टी नेताओं ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है. यह केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों की विफलता को दर्शाता है. आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा माफियाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह असफल रही है, जिसके कारण छात्रों और अभिभावकों के बीच असुरक्षा और अविश्वास का माहौल बन गया है.

 

AAP कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार परीक्षा रद्द होने और विवाद सामने आने से छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं. मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और उनकी वर्षों की तैयारी पर संकट खड़ा हो रहा है.

 

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच करने और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग उठाई गई.

 

AAP नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है तो पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप देगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही