Search

 
 
 

Jamtara News : कोल्ड ड्रिंक्स दुकान में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

एसपी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के बेलबोरॉय गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की है. आरोपी को जेल भेज दिया.
 
जब्त शराब व गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस की टीम.

Jamtara : जमाताड़ा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के बेलबोरॉय गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की है.

 

 

पुलिस की टीम ने गांव के विश्वजीत गोराई की कोल्ड ड्रिंक्स दुकान में छापेमारी की. तलाशी में दुकान से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की गई. दुकानदार शराब से संबंधित लाइसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने शराब जब्त करते हुए दुकानदार विश्वजीत गोराई को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में फतेहपुर थाना में कांड संख्या 15/2026 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही