Search

 
 
 

Dhanbad News : नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था के विरोध में संवेदकों का महाजुटान, टेंडर बहिष्कार का ऐलान

संवेदकों ने आरोप लगाया कि नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था से विकास योजनाएं प्रभावित होंगी और ठेकेदारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. निर्णय लिया गया कि 13 व 18 जुलाई को होने वाली टेंडर प्रक्रिया में जिले के संवेदक भाग नहीं लेंगे
 
बैठक में भाग लेते संवेदक.

Dhanbad : झारखंड सरकार की गई नई रॉयल्टी चालान प्रक्रिया के विरोध में गुरुवार को धनबाद जिला संवेदक संघ का विवाह भवन में महाजुटान हुआ. बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में संवेदकों ने भाग लिया और नई व्यवस्था को विकास के लिए बाधक बताते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया.

 


संवेदकों ने आरोप लगाया कि नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था से विकास योजनाएं प्रभावित होंगी और ठेकेदारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 व 18 जुलाई को होने वाली टेंडर प्रक्रिया में जिले के संवेदक भाग नहीं लेंगे. संघ ने यह भी घोषणा की कि 13 जुलाई को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड के खान मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.


संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी ने सरकार से नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था तत्काल वापस लेने की मांग की. कहा जिले के सभी संवेदक अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. संघ के डबलू झा ने सरकार के निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही