Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद के एसएसएलएनटी स्कूल की बदहाली देख भड़के डीसी, शिक्षकों का वेतन रोका

Dhanbad News: निरीक्षण के दौरान वहां की स्थिति देखकर डीसी नाराज हो गए. परिसर में जगह-जगह गंदगी पसरी थी. चारों ओर झाड़ियां उगी थीं और साफ-सफाई का घोर अभाव था.
 
परिसर का निरीक्षण करते डीसी आदित्य रंजन.
  • स्कूल में छात्रावास का उद्घाटन करने पहुंचे थे 

Dhanbad News : धनबाद डीसी आदित्य रंजन गुरुवार को एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्राओं के लिए निर्मित 50 बेड के छात्रावास का उद्घाटन करने पहुंचे थे. स्कूल परिसर गंदगी, झाड़ियों और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति देखकर वे भड़क गए. उन्होंने प्राचार्य को जमकर फटकार लगाई और स्कूल के सभी शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया. चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में व्यवस्था और शिक्षकों की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो लापरवाह शिक्षकों को सुदूर प्रखंडों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें

 

ज्ञात हो कि बैंक मोड़ स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड इस स्कूल में कल्याण विभाग की ओर से पिछड़ी जाति का छात्राओ के लिए 50 बेड का बालिका छात्रावास बनाया गया है. डीसी ने छात्रावास का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्रावास को हमेशा स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. 


छात्राओं के लिए खेल का मैदान तक नहीं

निरीक्षण के दौरान वहां की स्थिति देखकर डीसी नाराज हो गए. परिसर में जगह-जगह गंदगी पसरी थी. चारों ओर झाड़ियां उगी थीं और साफ-सफाई का घोर अभाव था. हैरानी की बात यह थी कि विद्यालय में छात्राओं के खेलने के लिए व्यवस्थित मैदान तक उपलब्ध नहीं है. इस पर डीसी ने प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाई.


एक सप्ताह में बदलाव का अल्टीमेटम

डीसी ने प्राचार्य और संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने परिसर से झाड़ियों की सफाई कराने और स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया. कहा कि एक सप्ताह के भीतर छात्राओं के लिए खेल मैदान विकसित करें स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने में किसी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही