Search

 
 
 

Dhanbad News: बलियापुर सड़क मरम्मती कार्य का डीसी ने लिया जायजा, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं

Dhanbad News: गोल बिल्डिंग और भुईंफोड़ से बलियापुर तक जाने वाली सड़क के मरम्मती कार्य की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता और संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क मरम्मती में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण और मरम्मती निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए.
 
ठेकेदार और इंजीनियर को निर्देश देते डीसी

Dhanbad News: शहर से बलियापुर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है. गोल बिल्डिंग और भुईंफोड़ से बलियापुर तक जाने वाली सड़क के मरम्मती कार्य की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सड़क के विभिन्न हिस्सों में चल रहे निर्माण और मरम्मती कार्यों का जायजा लिया.


इसे भी पढ़ें:

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता और संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क मरम्मती में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण और मरम्मती निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए. 


काम में लापरवाही या घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए उपायुक्त ने तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया ताकि लंबे समय से आवागमन की परेशानी झेल रहे शहरवासियों और ग्रामीणों को राहत मिल सके.

 

सड़क निर्माण के साथ सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने मरम्मती कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाए. इसके अलावा रात में वाहन चालकों को दूर से ही निर्माण कार्य की जानकारी मिल सके, इसके लिए रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं.

 

एसएसपी ने कहा कि सड़क मरम्मती के दौरान यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. ऐसे में व्यस्त समय और रात्रि के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.मौके पर संबंधित विभागों के अभियंता, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही