Search

 
 
 

Dhanbad News :डीसीए सदस्यता विवाद ने पकड़ा तूल, एसए रहमान ओम्बड्समैन की शरण में

Dhanbad News : डीसीए के पूर्व कार्यकारी सदस्य एसए रहमान ने एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह व महासचिव पर मनमानी का आरोप लगाया. कहा कि सदस्यता समाप्त करने के लिए जेएससीए की ओर से ओम्बड्समैन को पत्र भेजा जाना चाहिए था.
 
मीडिया से बात करते एसए रहमान.

Dhanbad News : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) में सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर विवाद खुलकर सामने आ गया है. पूर्व महासचिव व पूर्व कार्यकारी सदस्य एसए रहमान ने अपनी सदस्यता समाप्त किए जाने के फैसले को चुनौती दी है. उन्होंने ओम्बड्समैन का दरवाजा खटखटाया है.

 

इसे भी पढ़ें


रहमान ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह व महासचिव पर मनमानी का आरोप लगाया. कहा कि सदस्यता समाप्त करने के लिए जेएससीए की ओर से ओम्बड्समैन को पत्र भेजा जाना चाहिए था. इस संबंध में उन्होंने जेएससीए को दो बार पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की. लेकिन उनकी शिकायत पर पहल नहीं की गई. इसके बाद उन्होंने स्वयं ओम्बड्समैन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई.


उन्होंने कहा कि सदस्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई से जुड़े सभी तथ्यों, दस्तावेजों और आपत्तियों को उन्होंने ओम्बड्समैन के समक्ष रखा है. वह नियमों के तहत अपना पक्ष रखने और निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से मामले का समाधान चाहते हैं. ओम्बड्समैन ने मामले में संज्ञान में लेते हुए जेएससीए से जवाब मांगा है. जेएससीए को अपना पक्ष तीन सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही