Search

 
 
 

Dhanbad News : छठ की तैयारी में जुटे श्रद्धालु, बाघमारा बड़ा तालाब की सफाई का जिम्मा कमेटी ने संभाला

Dhanbad News : इसी कड़ी में बाघमारा के बड़ा तालाब में भी छठ की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं.बड़ा तालाब की स्थिति पूजा समिति के लिए चुनौती बनी हुई है.तालाब में भारी मात्रा में गाद जमा है और जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास उग आई है. इससे सफाई कार्य में काफी परेशानी हो रही है.
 
छठ की तैयारी में जुटे श्रद्धालु

Dhanbad News : जिले लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर में तैयारियां शुरू हो गई हैं. छठ घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए पूजा समितियों के सदस्य खुद ही मैदान में उतर गए हैं. कहीं घाटों की सफाई हो रही है तो कहीं तालाबों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है.

 

 

इसी कड़ी में बाघमारा के बड़ा तालाब में भी छठ की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं.बड़ा तालाब की स्थिति पूजा समिति के लिए चुनौती बनी हुई है.तालाब में भारी मात्रा में गाद जमा है और जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास उग आई है. इससे सफाई कार्य में काफी परेशानी हो रही है. 

 

समिति के सदस्यों का कहना है कि माडा कर्मियों की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है. ऐसे में समिति अपने स्तर से ही सफाई की व्यवस्था कर रही है ताकि छठ से पहले घाटों को पूरी तरह तैयार किया जा सके.इस बार बाघमारा बड़ा तालाब में छठ पूजा को खास और आकर्षक बनाने की भी तैयारी है. भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी. 

 

इसके साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन और आकर्षण के लिए पहली बार रेजर शो आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है.समिति के सदस्यों का प्रयास है कि छठ व्रतियों को घाट पर साफ-सुथरा और बेहतर माहौल मिले.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही