Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: SIR को लेकर धनबाद प्रशासन अलर्ट, डीसी बोले- कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं

Dhanbad : मतदाता सूची के गहन विशेष पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस संबंध में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी.


उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो. इसके लिए जिले भर में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), सुपरवाइजरों, स्वयंसेवकों व बूथ लेवल एजेंटों (BLA) को प्रशिक्षण दिया गया है ताकि घर-घर जाकर मतदाताओं का सही व सटीक सत्यापन किया जा सके.

 

उन्होंने बताया कि जिले में वोटर्स मैपिंग का कार्य लगातार जारी है. प्रतिदिन लगभग 1 से 2 प्रतिशत यानी करीब 20 हजार मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है. हालांकि धनबाद शहरी क्षेत्र और झरिया इलाके में अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है. इसका प्रमुख कारण शहरी आबादी में लगातार वृद्धि व खनन परियोजनाओं के कारण लोगों का विस्थापन है.

 


उपायुक्त ने कहा कि अभियान के तहत मृत मतदाताओं के नाम हटाने, दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं का विवरण अपडेट करने, डुप्लीकेट नामों को हटाने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है.उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सत्यापन और मैपिंग का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है जबकि शहरी क्षेत्रों में आबादी का घनत्व अधिक होने और लोगों के बार-बार निवास बदलने के कारण प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है.

 


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं. यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो उसका नाम जुड़वाने में सहयोग करें और यदि किसी अपात्र या फर्जी व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज है, तो उसकी जानकारी देकर सूची को शुद्ध बनाने में प्रशासन और बीएलओ का सहयोग करें.

 


उन्होंने कहा कि SIR-2026 अभियान का लक्ष्य एक त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही