Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद सदर अस्पताल का होगा कायाकल्प, हीरापुर में बनेगा सामुदायिक शौचालय

Dhanbad News: डीएमएफटी फंड से एक करोड़ रुपये खर्च कर सदर अस्पताल परिसर में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. अस्पताल के पुराने मुख्य द्वार से लेकर मुख्य अस्पताल भवन तक सड़क का निर्माण और सौंदर्यीकरण होगा.
 
सदर अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में विधायक राज सिन्हा व अन्य.
  •  विधायक राज सिन्हा ने किया दोनों योजनाओं का शिलान्यास

Dhanbad News : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने शुक्रवार को एक करोड़ नौ लाख रुपये की लागत वाली दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें सदर अस्पताल परिसर का कायाकल्प और हीरापुर बाजार में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शामिल है.

 

इसे भी पढ़ें


पहली योजना के तहत डीएमएफटी फंड से एक करोड़ रुपये खर्च कर सदर अस्पताल परिसर में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. अस्पताल के पुराने मुख्य द्वार से लेकर मुख्य अस्पताल भवन तक सड़क का निर्माण और सौंदर्यीकरण होगा. परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए पार्किंग शेड, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट और फूलों की क्यारियां विकसित की जाएंगी.


वहीं दूसरी योजना के तहत विधायक निधि से हीरापुर बाजार में विवेकानंद चौक के समीप नौ लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा. इस शौचालय के बनने से हीरापुर बाजार आने वाली महिलाओं को विशेष रूप से राहत मिलेगी. बाजार में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से खासकर महिलाओं को सुविधा होगी.


इस मौके पर विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं. उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में सड़क, पार्किंग, जल निकासी और रोशनी की व्यवस्था बेहतर करने की योजना तैयार की गई है. वहीं हीरापुर बाजार में महिलाओं की जरूरत को देखते हुए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही