Search

 
 
 

Dhanbad News : बाबूडीह पॉलिटेक्निक की बाउंड्री को लेकर विवाद, विधायक ने रुकवाया काम

Dhanbad News : धनबाद के बाबूडीह पॉलिटेक्निक कराए जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विरोध बढ़ने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया.
 
मुआयना करने पहुंचे विधायक राज सिन्हा व अन्य.

Dhanbad News : धनबाद शहर के बाबूडीह पॉलिटेक्निक परिसर में 25 एकड़ जमीन को सुरक्षित करने के लिए कराए जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाउंड्री वॉल का निर्माण उनके घरों से सटाकर किया जा रहा है. इससे एक दर्जन से अधिक घरों का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा. विरोध बढ़ने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया.

इसे भी पढ़ें


स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर पॉलिटेक्निक परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है.निर्माण शुरू होने से पहले प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों से बातचीत भी की गई थी. लोगों का कहना है कि उस समय रास्ता छोड़ने की बात कही गई थी, लेकिन अब घरों से सटाकर दीवार खड़ी की जा रही है.


लोगों ने बताया कि बाउंड्री वॉल बनने के बाद एक दर्जन से अधिक घरों का आवागमन का रास्ता बंद हो जाएगा. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कम से कम 20 फीट चौड़ा रास्ता छोड़ा जाए. जानकारी मिलने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा बाबूडीह पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने निर्माण कार्य को रुकवाते हुए जिला प्रशासन से बातचीत कर समस्या का समाधान करने की मांग की.


विधायक ने कहा कि 25 एकड़ जमीन को सुरक्षित करना जरूरी है. लेकिन इसके लिए किसी परिवार का रास्ता बंद करना उचित नहीं है. बाउंड्री वॉल के निर्माण में कम से कम 20 फीट का रास्ता छोड़ा जाना चाहिए. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही