Search

 
 
 

Dhanbad News : सदर हॉस्पिटल परिसर में नए अस्पताल की जमीन पर विवाद, लोगों ने बाउंड्री निर्माण का किया विरोध

सदर अस्पताल परिसर में प्रस्तावित 400 बेड के नए अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जमीन का सीमांकन व बाउंड्री वॉल निर्माण का शुरू कर दिया है. निर्माण कार्य शुरू होते ही कुछ स्थानीय लोगों ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए विरोध किया.
 
मौके पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी.

Dhanbad : धनबाद के सदर अस्पताल परिसर में प्रस्तावित 400 बेड के नए अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जमीन का सीमांकन व बाउंड्री वॉल निर्माण का शुरू कर दिया है. निर्माण कार्य शुरू होते ही कुछ स्थानीय लोगों ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए विरोध किया. इससे कुछ देर के लिए वहां तनाव की स्थिति बन गई.

 


विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जिस जमीन पर जिला प्रशासन बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहा है वह उनकी निजी भूमि है. उनका आरोप है कि बिना जांच प्रक्रिया पूरी किए प्रशासन जबरन घेराबंदी कर रहा है. उन्होंने निर्माण कार्य तत्काल रोकने और पहले जमीन के स्वामित्व की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.


वहीं, मौके पर मौजूद धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया कि खाता संख्या-126 की उक्त भूमि सरकारी अभिलेखों में सरकारी जमीन दर्ज है. जमीन का सीमांकन व बाउंड्री वॉल का निर्माण राजस्व अभिलेखों के आधार पर कराया जा रहा है. यदि किसी व्यक्ति का इस भूमि पर दावा है, तो वह उसका वैध दस्तावेज जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करे. प्रशासन नियमानुसार सभी आपत्तियों की जांच करेगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


सीओ ने बताया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच काम कराया जा रहा है. फिलहाल जिला प्रशासन की निगरानी में बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही