Search

 
 
 

Dhanbad News : होमगार्ड बहाली में चयनित तोपचांची के अभ्यर्थियों का हुआ मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि छूटे हुए अभ्यर्थियों के मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का 1 सितंबर को अंतिम मौका मिलेगा.
 
अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करती टीम.

Dhanbad News : होमगार्ड बहाली में चयनित धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के अभ्यर्थियों का शुक्रवार को मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया. शिविर में अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों व मेडिकल जांच समेत अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं.

इसे भी पढ़ें


डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि शनिवार को एग्यारकुंड व धनबाद ग्रामीण के अभ्यर्थियों का मेडिकल एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. वहीं, 24 अगस्त को धनबाद शहरी व चिरकुंडा, 25 अगस्त को धनबाद शहरी क्षेत्र के मेधा सूची क्रमांक 1 से 100 तक के पुरुष अभ्यर्थियों तथा 27 अगस्त को मेधा सूची क्रमांक 101 से 200 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा.


इसी प्रकार 29 अगस्त को शहरी तकनीकी (धनबाद) की मेधा सूची क्रमांक 1 से 115 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का तथा 31 अगस्त को शहरी तकनीकी (धनबाद) की मेधा सूची क्रमांक 1 से 24 तक की महिला अभ्यर्थियों और मेधा सूची क्रमांक 116 से 201 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. छूटे हुए अभ्यर्थियों के मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का 1 सितंबर को अंतिम मौका मिलेगा.
 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही